Saturday, September 12, 2026
Homeमध्य प्रदेशरानगिर मंदिर परिसर में ब्लास्ट, मोबाइल की बैटरी फटने से बच्ची गंभीर

रानगिर मंदिर परिसर में ब्लास्ट, मोबाइल की बैटरी फटने से बच्ची गंभीर

सागर। एमपी के सागर में रानगिर स्थित प्रसिद्ध हरसिद्धि देवी धाम के बूढ़ी रानगिर मंदिर परिसर में ब्लास्ट की अफवाह फैलते ही जिले में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां पर पाया कि मंदिर परिसर में एक बालिका मोबाइल चला रही थी। तभी मोबाइल की बैटरी फट गई।

बताया गया है कि रानगिर के प्रसिद्ध हरसिद्धि मंदिर परिसर में एक बच्ची मोबाइल फोन चला रही थी। इस दौरान मोबाइल की बैटरी धमाके के साथ फट गई। जिसकी चपेट में आने से बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटें आई। वहीं धमाके की आवाज सुनकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई।

इस बीच पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को खबर मिली कि मंदिर में बम ब्लास्ट हुआ है। जिसपर अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्हे पूछताछ में पता चला कि बैटरी में ब्लास्ट हुआ है।

बच्ची को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर बच्ची की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Latest News