Homeमध्य प्रदेशCM YADAV : भारतीय संस्कृति में योग और खजुराहो का विशेष महत्व

CM YADAV : भारतीय संस्कृति में योग और खजुराहो का विशेष महत्व

CM YADAV : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार भारतीय योग परंपरा को सांस्कृतिक मूल्यों के साथ जोड़ते हुए एक स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय जीवन दर्शन, मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति का महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वभर में योग को मिल रही स्वीकार्यता भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की ताकत को दर्शाती है। उन्होंने खजुराहो का उल्लेख करते हुए कहा कि योग और खजुराहो दोनों ही सदियों से भारतीय संस्कृति और सभ्यता के अभिन्न स्तंभ रहे हैं।

खजुराहो की ऐतिहासिक धरोहर जहां भारत की कला, स्थापत्य और सांस्कृतिक वैभव को प्रदर्शित करती है, वहीं योग मानव जीवन को संतुलित और सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार योग के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न स्तरों पर जरूरी कदम उठा रही है, ताकि नई पीढ़ी भी भारतीय परंपराओं और जीवन मूल्यों से जुड़ सके। उन्होंने विश्वास जताया कि योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

CM YADAV
CM YADAV
CM YADAV :योग को प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयुष विभाग द्वारा इन दिनों ”घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग” अभियान भी चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन के अवसर पर यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में आयोजित “योग महोत्सव 2026” कार्यक्रम को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया।

वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योग आज सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि ‘वन अर्थ-वन हेल्थ’ की भावना को साकार करने वाला जीवन दर्शन बन चुका है।

CM YADAV
CM YADAV

मध्यप्रदेश सरकार घर-घर योग हर व्यक्ति निरोध के भाव से योग और आयुष चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। आयुष विभाग के माध्यम से आरोग्य मंदिरों, योग वेलनेस सेंटर्स और विभिन्न जनजागरुकता की गतिविधियों के माध्यम से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए सफल अभियान चलाया जा रहा है।

CM YADAV :मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले काउंटडाउन इवेंट से देशभर में लाखों लोग जुड़ रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी भी योग को सहर्ष स्वीकार कर रही है। हम योग को सांस्कृतिक मूल्यों के साथ जोड़कर एक स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबके सहयोग से हम योग को हर नागरिक के जीवन का हिस्सा बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। केन्द्रीय आयुष मंत्रालय का यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की राष्ट्रव्यापी तैयारियों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। यह कार्यक्रम योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति केन्द्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

CM YADAV
CM YADAV

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्र और राज्य सरकार के आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और जिला प्रशासन, छतरपुर को खजुराहो में इस विशेष आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

CM YADAV :कार्यक्रम को केंद्रीय आयुष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव, उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी और सांसद खजुराहो  विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया।
Related Articles

Latest News