Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशकमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस काे लगा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत...

कमलनाथ के गढ़ में कांग्रेस काे लगा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल

भोपाल (हि.स.)। मप्र में कांग्रेस नेताओं के दल बदल का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा-पांढुर्ना में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष पांढुर्ना महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना बालपांडे, पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक मानेकर एवं पन्ना के यूथ कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव भूपेंद्र सिंह राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी की पांढुर्ना जिला अध्यक्ष वैशाली महाल्ले, पन्ना जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News