Tuesday, October 6, 2026
Homeमध्य प्रदेशसंविदा कार्मिकों की नियमित नियुक्ति पर स्वीकृति के बावजूद प्रक्रिया ठप

संविदा कार्मिकों की नियमित नियुक्ति पर स्वीकृति के बावजूद प्रक्रिया ठप

मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने कहा ऊर्जा क्षेत्र की सभी बिजली कंपनियों में परीक्षा देकर आए संविदा कर्मी अनेक वर्षों से कार्यरत हैं। माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, ऊर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर जी, अतरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, ऊर्जा सचिव जी के विशेष आदेश पर सभी को नियमित नियुक्ति प्रदान करने हेतु आदेश दिए गए थे।‌

ऊर्जा विभाग ने जुलाई 2026 के आदेश के माध्यम से संविदा आधार पर नियुक्त कर्मियों को स्वीकृत नये समकक्ष नियमित रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति दिये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की थी। ऊर्जा विभाग द्वारा जारी पत्र में यह स्पष्ट रूप से आदेशित किया गया है कि नियमित नियुक्ति प्रदान करने की कार्यवाही 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण किया जाना है । संविदा कर्मियों को नियमित नियुक्ति प्रदान करने के लिए बाह्य स्रोत एजेंसी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया संपादित करने के लिए पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को नोडल कंपनी नामित किया गया था।

उक्त प्रक्रिया के क्रियान्वयन हेतु अल्प अवधि शेष होने के परिप्रेक्ष्य में संविदा कर्मियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त करना, बाह्य स्रोत एजेंसी का निर्धारण, परीक्षा की संभावित तिथि से संविदा कर्मियों को अवगत कराया जाना इत्यादि कार्यवाही शीघ्र पूर्ण किया जाना अति आवश्यक है, जिससे समय सीमा में उक्त प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।

फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक,यू के पाठक,लक्ष्मण सिंह राजपूत,दिनेश दुबे, एन के यादव, उमाशंकर मेहता, सतीश गुप्ता,सुरेश बाबू खरे,बी एस राठौर, रामेश्वर गांगे,किशोर चौहान,उमाशंकर दुबे, अफसार अहमद,राजेश मिश्रा, गोपाल चौहान,मदन वर्मा,अवनीश तिवारी, सुधीर मिश्रा, दीपक मेमने विमल महापात्र ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि दो माह से ज्यादा हो गये है किन्तु आज तक संविदा कर्मियों को नियमित नियुक्ति प्रदान करने हेतु स्वीकृत योजना के क्रियान्वयन हेतु अधिसूचना तक जारी नहीं हो पायी है। इस कारण से सभी संविदा कर्मी अपने आप को शोषित, पीड़ित समझने लगे हैं। इन संविदा कर्मियों के मन में भय, असुरक्षा और असमंजस की स्थिति लगातार निर्मित हो रही है जो बिजली कंपनियों के लिए अच्छी नहीं है।

राकेश डी पी पाठक, यू के पाठक, लक्ष्मण सिंह,दिनेश दुबे,एन के यादव, उमाशंकर मेहता, रामेश्वर गांगे, गोपाल चौहान,अनूप वर्मा उमाशंकर दुबे, सतीश गुप्ता,राजेश मिश्रा अविनाश तिवारी, मोहित पटेल, योगेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, मनोज पाठक ने मुख्यमंत्री जी, ऊर्जा मंत्री जी से आग्रह किया है कि अनेक वर्षों से नियमित नियुक्ति प्राप्त करने की बाट जोह रहे संविदा कर्मियों के हित में शीघ्र कार्रवाई प्रारंभ कराये जाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी करने का कष्ट करें।

Related Articles

Latest News