Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी ऑनलाइन केंद्रों से बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदेश के 53 हजार केंद्रों...

एमपी ऑनलाइन केंद्रों से बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदेश के 53 हजार केंद्रों पर शुरू हुई सुविधा

मध्य प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि परिवहन विभाग नागरिकों को और अधिक सहज और 16 तरीके से अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराने जा रहा है। एमपी ऑनलाइन के 53 हजार केंद्रों से अब आमजन ड्राइविंग लाइसेंस, लर्निंग लाइसेंस, सर्विस ऑफ ड्राइविंग लाइसेंस, कंडक्टर के लिए नवीन लाइसेंस, सर्विसेज ऑफ सीएल हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परिवहन मंत्री राजपूत ने बताया कि यह सेवाएँ 16 फरवरी 2023 से एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान की जा रही है। अब नागरिक अपने घर के नजदीक किसी भी एमपी ऑनलाइन केंद्र से यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: एमपी में शासकीय कर्मचारियों के मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए नहीं हुआ आवंटन

परिवहन मंत्री ने बताया कि साथ ही परिवहन विभाग में नवाचार के रूप में स्पीड पोस्ट से आवेदकों को उनके लाइसेंस घर बैठे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे दूर दराज निवासरत आवेदकों को परिवहन कार्यालय के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। साथ ही एजेंट प्रथा से भी नागरिकों को राहत मिल सकेगी।

Related Articles

Latest News