Homeमध्य प्रदेशसवारी सहित ई-रिक्शा हनुमानताल तालाब में उतरा, शराब पीकर चला रहा था...

सवारी सहित ई-रिक्शा हनुमानताल तालाब में उतरा, शराब पीकर चला रहा था युवक, स्थानीय लोगों ने बचाया

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित हनुमानताल तालाब में बीती शाम एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। यहां पर सवारियों से भरा ई-रिक्शा अचानक तालाब में उतर गया।

ई-रिक्शा को तालाब में देख आसपास से गुजर रहे लोगों ने हड़कम्प मच गया, यहां तक कि कुछ लोगों ने पहुंचकर सवारियों को बाहर निकाला।

चर्चा में यह बात सामने आई है कि चालक शराब पीकर रिक्शा चला रहा था।
बताया गया है कि दमोहनाका से सवारियां लेकर ई-रिक्शा का चालक हनुमानताल जाने के लिए निकला। जब वह तालाब के किनारे से आगे बढ़ रहा था।

इस दौरान चालक अपना संतुलन खो बैठा और रिक्शा तालाब में उतर गया। रिक्शा के उतरते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों सहित राहगीर पहुंच गए।

जिन्होने सवारियों की मदद करते हुए बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर ई-रिक्शा का पहिया पत्थर में नहीं फंसता तो वाहन पूरी तरह तालाब में जा सकता था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

उस समय ई.रिक्शा में महिलाएं समेत कई सवारियां मौजूद थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में था। जिसके चलते यह घटना हुई। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Latest News