Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशराजस्व वसूली के लिए गली-गली घूमकर माइक से अपील कर रहे बिजली...

राजस्व वसूली के लिए गली-गली घूमकर माइक से अपील कर रहे बिजली अधिकारी

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि की वसूली हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जबलपुर पूर्व शहर संभाग अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में माइक के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि जमा करने की अपील की गई।

इस अभियान के तहत ओमती फीडर, चांदनी चौक, पसियाना, चारखम्बा, गोहलपुर, रद्दी चौक, नई बस्ती, हनुमानताल, भानतलैया, खटीक मोहल्ला, छोटी ओमती, टेढ़ी नीमा, ब्योहोराबाग, प्रेम सागर एवं अन्य क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की गई।

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए मैदानी स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं।

कंपनी ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान निर्धारित तिथि से पूर्व कर हमारा सहयोग करें।

Related Articles

Latest News