Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशचापलूस और निठल्ले हैं बिजली अधिकारी, अघोषित कटौती से भड़के भाजपा विधायक

चापलूस और निठल्ले हैं बिजली अधिकारी, अघोषित कटौती से भड़के भाजपा विधायक

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ विधानसभ सीट से भाजपा विधायक मोहन शर्मा एक बार फिर अघोषित बिजली कटौती के चलते बिजली अधिकारियों पर भड़क गए, जिसके चलते उनके बोल भी बिगड़ गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विधायक मोहन शर्मा को बिजली कटौती को लेकर बिजली अधिकारियों को चापलूस और निठल्ले कहते सुना जा सकता है।

विधायक मोहन शर्मा ने राजगढ़ के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर सुधीर शर्मा के सामने डिविजनल इंचार्ज पराग धावड़े को फटकार लगाते हुए निठल्ला और चापलूस कहा और चक्का जाम करने की चेतावनी दी।

Related Articles

Latest News