Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनियों के अनुकंपा आश्रितों को ऊर्जा मंत्री का आश्वासन, शीघ्र मिलेगी...

बिजली कंपनियों के अनुकंपा आश्रितों को ऊर्जा मंत्री का आश्वासन, शीघ्र मिलेगी नियुक्ति

मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों के अनुकंपा आश्रितों ने विगत दिवस ग्वालियर में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास पर मुलाकात की।

मध्य प्रदेश विद्युत् मंडल अनुकंपा आश्रित संघर्ष दल के संयोजक असगर खान ने ऊर्जा मंत्री से कहा कि आपके प्रयासों से विद्युत् वितरण कंपनियों में 49,263 पदों पर नियमित भर्ती की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा दी गई है।

अनुकंपा आश्रितों ने ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया है बिजली कंपनियों में 2000 से लेकर 2012 तक के जो अनुकंपा आश्रित नई नीति के कारण नियुक्ति से वंचित हैं, उन्हें भी अनुकंपा नियुक्ति दी जाये। इस पर ऊर्जा मंत्री ने आश्वस्त किया है कि नियुक्ति से वंचित अनुकंपा आश्रितों को शीघ्र अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रयास किया जायेगा।

इस अवसर पर जुगल किशोर विश्वकर्मा, अंशुल श्रीवास, शशि शाक्यवार, मोहित प्यासी, मनोज राज, दीपू शर्मा सहित अनेक अनुकंपा आश्रित उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News