कटनी. एमपी के कटनी में पुलिस ने नकली और अवैध तंबाकू उत्पादों के खिलाफ बड़ी छापेमारी की। शहर के मुख्य थोक व्यापारियों के ठिकानों पर अचानक दबिश दी गई।
पुलिस ने इस दौरान पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध कंपनी के नाम पर बेची जा रही नकली बीड़ी का जखीरा बरामद किया। साथ ही भारी मात्रा में इंडोनेशिया निर्मित प्रतिबंधित सिगरेट भी जब्त की गई।
कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई अंजली ट्रेडिंग कंपनी के लीगल एडवाइजर कुनाक कुमार घोष की मौजूदगी में की। एडवाइजर के अनुसार, उनकी कंपनी कैलकुलेटर ब्रांड नाम से बीड़ी का उत्पादन और बिक्री करती है।
loss of revenue
सूचना मिली थी कि कटनी में कुछ सिंडिकेट कंपनी के ब्रांड और मोनोग्राम का अवैध इस्तेमाल कर घटिया बीड़ी बेच रहे थे। इससे न केवल कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था, बल्कि सरकार को मिलने वाला राजस्व भी चोरी हो रहा था।
Court’s warning, yet illegal trade continues
अधिकारियों ने बताया कि जबलपुर और दिल्ली हाईकोर्ट पहले ही ऐसे अवैध कारोबार पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे चुके थे। बावजूद इसके, कटनी में यह कारोबार जारी था।
The police said this
अवैध कारोबार की पुख्ता शिकायत मिलने पर कंपनी के प्रतिनिधि ने कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा से संपर्क किया। गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। कोतवाली पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से शहर के चिन्हित थोक तंबाकू व्यापारियों की दुकानों पर दबिश दी और नकली बीड़ी व प्रतिबंधित सिगरेट जब्त की।











