मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में ग्रीष्मकालीन मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख 31 मई तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पहले यह तारीख 19 मई तक थी। सीएम चौहान ने प्रदेश के मूंग उत्पादक वाले जिलों के किसानों के अनुरोध पर पंजीयन तिथि 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
प्रदेश में मूंग के अधिक उत्पादन वाले 32 जिलों में नर्मदापुरम्, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, बालाघाट और इंदौर में पंजीयन केन्द्र खोले गए हैं।













![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)

