Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशआमने-सामने से हुई मोटर साइकलों में भिड़ंत, 4 युवकों की मौत

आमने-सामने से हुई मोटर साइकलों में भिड़ंत, 4 युवकों की मौत

सागर। एमपी के सागर में ग्राम रुरावन में देर रात दो मोटर साइकल में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं चार युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोटर साइकल सवार बंडा से शाहगढ़ जाने के लिए निकले। जब वे ग्राम रुरावन से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान सामने से आए मोटर साइकल सवारों से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों मोटर साइकलों के परखच्चे उड़ गए। वहीं चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, एक युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई। राह चलते लोगों ने देखा तो रुक गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल पहुंंचाया।

जहां डाक्टरों ने युवक को भरती कर उपचार शुरु किया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। हादसे में गौरव पिता रामस्वरुप उम्र 22 वर्ष निवासी रुरावन, आनंद पिता रतिराम अहिरवार 23 वर्ष निवासी खटोरा सहित अन्य दो की मौत हुई है। वहीं एक युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी रही।

Related Articles

Latest News