Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशदोस्तों ने बीयर पिलाकर युवती के साथ किया गैंगरेप, पार्टी का बहाना...

दोस्तों ने बीयर पिलाकर युवती के साथ किया गैंगरेप, पार्टी का बहाना करके ले गए थे होटल

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर युवक पार्टी करने का कहकर अलका टाकीज के पास अम्बर होटल ले गया, जहां पर युवती को बीयर पिलाकर बेसुध किया।

इसके बाद दो युवकों ने नशे की हालत में युवती के साथ बारी-बारी से रेप किया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे की तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार युवती की सोशल मीडिया इस्टाग्राम के जरिए दुर्गेश हरोड़े व अतुल घोरसे से दोस्ती हुई। दोनों युवक मुलताई से कार की सर्विसिंग कराने के लिए छिंदवाड़ा आए।

जिन्होने होटल में पार्टी करने का कहकर बुलाया। जहां पर युवती को बीयर पिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद दोनों ने बारी बारी से युवती के साथ रेप किया। युवती के घर न लौटने पर भाई ने एक महिला से मदद मांगी।

जिसपर महिला होटल पहुंची और युवती को कोतवाली थाना लेकर आई। उस वक्त भी युवती अत्यधिक नशे में थी। जिसके चलते युवती के बयान दर्ज नहीं हो सके। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भरती कराया।

जहांं पर मेडिकल जांच की गई, बाद में युवती ने घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने दुर्गेश व अतुल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। जिसमें दुर्गेश को पुलिस ने तलाश करते हुए पकड़ लिया।

वहीं अतुल की तलाश की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि युवती का दोनों युवकों से पहले से परिचय था, वह उनसे पहले भी मिल चुकी है। जिसके चलते वह दोनों आरोपियों के साथ होटल में पार्टी करने के लिए चली गई थी।

Related Articles

Latest News