Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशसरकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जबलपुर प्रशासन को सौंपा 51 सूत्रीय...

सरकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जबलपुर प्रशासन को सौंपा 51 सूत्रीय मांग पत्र

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक अटल उपाध्याय ने बताया है कि मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर आज 51 सूत्रीय मांग पत्र जबलपुर जिला प्रशासन के माध्यम प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, आईटीआई, इंजीनियरिंग कालेज, हिरन जल संसाधन, मेडिकल कॉलेज, वन विभाग, नगर निगम, रानी अवंती बाई परियोजना, कलेक्ट्रेट, महिला बाल विकास, खनिज, आबकारी, कोषालय, नगर निगम के कर्मचारियों के साथ ही समस्त विभागीय अधिकारियों की मांगें शामिल है।

ज्ञापन के समय मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, नरेश शुक्ला, सुरेन्द्र वर्मा, राम दुबे, आलोक अग्निहोत्री, प्रशांत सोधिया, राजू मस्के, अर्जून सोमवंशी, धीरेन्द्र सिंह, रविकांत दहायत, विजय यादव, धीरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, कमलेश कोरी, रफी अहमद, सुरेंद्र रजक, बृजेश मिश्रा, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, नेतराम झरिया शामिल थे।

Related Articles

Latest News