Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में आउटसोर्स लाइनमैन की करंट लगने से हुई माैत पर मानवाधिकार...

जबलपुर में आउटसोर्स लाइनमैन की करंट लगने से हुई माैत पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

जबलपुर (हि.स.)। जबलपुर जिले के टिटलानी गांव में 11 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत करते समय एक 42 वर्षीय ठेका मजदूर लाइनमैन की गत दिन करंट लगने से मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है।

विद्युत लाइन की मरम्मत करने के लिए खंभे पर चढ़ने पर बिजली सुधारने के दौरान अचानक बिजली चालू हो जाने से मजदूर लाइनमैन की करंट लगने से मृत्‍यु हो गई थी।

मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी ने बताया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के आधार पर मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल में प्रकरण पर सुनवाई करते हुए, अध्यक्ष मनोहर ममतानी की एकलपीठ जनहित में मानव अधिकारों के हनन का मामला मानकर, मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. के सीएमडी से मामले की जांच कराकर, मृतक के उत्तराधिकारियों को कंपनी एवं शासन की योजना अनुसार देय आर्थिक मुआवजा राशि तथा दुर्घटना के समय अपेक्षित सुरक्षा उपायों एवं उपकरणों की व्यवस्था में की गई उपेक्षा के लिये उत्तरदायी अधिकारी के विरुद्ध विभागीय स्तर पर की गई कार्यवाही के संबंध में प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Related Articles

Latest News