मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड एवं मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों के साथ मप्र राज्य विद्युत मंडल से 1 जून 2005 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनर एवं परिवार पेंशनर को छटवें वेतनमान के अनुसार 201 प्रतिशत एवं सातवें वेतनमान के अनुसार 33 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत देय है।
पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को 1 जुलाई 2023 से मंहगाई राहत में वृद्धि कर दी है, जिसके अनुसार छटवें वेतनमान के आधार पर पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों की महंगाई दर में 11 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 212 प्रतिशत महंगाई राहत देय होगी। इसी तरह सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों की महंगाई दर में 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 38 प्रतिशत महंगाई राहत देय होगी।
















