मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय में लगभग 80 नर्सिंग अधिकारियों को आज दिनांक तक अप्रैल माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है।
कार्यालय की अंधेरगर्दी के कारण समय पर वेतन देयक कोषालय में नहीं लगाए जा रहे है, वेतन न मिलने से नर्सिग अधिकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वेतन नहीं मिलने से दैनिक सामग्री उपलब्ध न होने से जीवन यापन में परेशानियां हो रही है।
विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों से विगत दिनों वेतन भुगतान करने पर चर्चा की गई थी, लेकिन एक ही सीट पर लंबे समय से जमे कर्मचारियों पर अधिकारी के आदेश का भी असर नहीं पड़ा है। नर्सिग अधिकारियों का वेतन भुगतान तत्काल किया जाए, जिससे उनकी आर्थिक परेशानियों का शीघ्र समाधान हो सके।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला, योगेंद्र मिश्रा, प्रशांत सोधिया, महेंद्र ठाकुर, अर्जुन सोमवंशी, गोविंद बिल्थरे, जी पी बागरी, मंसूर बेग, अजय दुबे, सतीश उपाध्याय, जी पी द्विवेदी, विनय नामदेव ने विक्टोरिया अस्पताल सिविल सर्जन कार्यालय में नर्सिग अधिकारियों को तत्काल मासिक भुगतान किए जाने की मांग की है।











