Wednesday, January 21, 2026
Homeमध्य प्रदेशJabalpur News: आज खुलेंगे बरगी बांध के 21 में से 9 गेट,...

Jabalpur News: आज खुलेंगे बरगी बांध के 21 में से 9 गेट, छोड़ा जाएगा 52,195 क्यूसेक पानी

जबलपुर के बरगी बांध के 21 में से 9 गेट आज 1.33 मीटर औसत ऊंचाई तक खोले जायेंगे और इनसे 52 हजार 195 क्यूसेक पानी छोड़ा जायेगा।

बरगी बांध फ्लड कंट्रोल रूम इंचार्ज आरआर रोहित ने बताया कि बांध का जल स्तर आज सुबह 11 बजे 417.40 मीटर रिकार्ड किया गया था और इस समय बरगी जलाशय में 98 हजार 742 क्यूसेक पानी प्रवेश कर रहा था।

बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है और ऑपरेशनल मैन्युल के अनुसार 31 जुलाई तक इसका जल स्तर 417.50 मीटर रखा जाना प्रस्तावित है। शनिवार को रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना प्रशासन ने बताया था कि बरगी बांध के गेट रविवार 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे खोले जाएंगे।

Related Articles

Latest News