Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर: विधायक अशोक रोहाणी ने दिया आश्वासन, गार्डन कालोनी का होगा विकास

जबलपुर: विधायक अशोक रोहाणी ने दिया आश्वासन, गार्डन कालोनी का होगा विकास

जबलपुर के कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने आज रानी लक्ष्मी बाई वार्ड-66 अंतर्गत बिलहरी राजुल फेस-1 गार्डन में उपस्थित जनता को आश्वस्त किया की कालोनी की हर समस्या का निदान जरूरी है, गार्डन में समिति के  सदस्यों को एक एक फलदार वृक्ष लगाना चाहिए , स्कूल के 200 बच्चों को स्कूल में उपयोग की जाने वाली सामग्री वितरित की गई।

रानी लक्ष्मी बाई वार्ड की पार्षद कृष्णा दास चौधरी ने बताया है की  विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने अपना जन्मदिन बिलहरी गार्डन में कन्याओं के पैर धुल कर, पूजन कर कन्याओं को चुनरी उढ़ाकर, दक्षिणा देकर आशीर्वाद लेकर सेवा दिवस के रूप में मनाया।

कार्यक्रम में अटल उपाध्याय, नकुल गुप्ता, मंतो पहलवान, संतोष यादव, संतोष रजक, आशीष दास चौधरी, राजेश अवस्थी, भागचंद पटेल, सौरभ गोयल, पुष्पा तिवारी, सुनील तिवारी, प्रहलाद उपाध्याय, विनय चौधरी, आरसी निरंजन, आनंद चौधरी, दीपक पवार, आशुतोष दुबे सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News