Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : रेल मंडल एवं आईसीआईसीआई बैंक ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर,...

जबलपुर : रेल मंडल एवं आईसीआईसीआई बैंक ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर, कर्मचारियों को मिलेंगे बड़े लाभ

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आज गुरुवार 11 दिसम्बर को आयोजित समारोह में जबलपुर मंडल एवं आईसीआईसीआई बैंक के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस एमओयू पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा तथा आईसीआईसीआई बैंक के जबलपुर ज़ोनल हेड श्री सचिन उपाध्याय ने हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आनंद कुमार एवं श्री सुनील टेलर सहित वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (सम.) श्री राहुल जयपुरियार, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रजनीकांत साहू, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता श्री रामबदन मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी (का) श्री शचि पति नंदन तथा सभी विभागों के शाखा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

एमओयू से रेलवे कर्मियों को बैंकिंग सेवाओं में विस्तृत लाभ और सहज सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Latest News