Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशJBP लोकायुक्त ने कटनी में सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री को रिश्वत...

JBP लोकायुक्त ने कटनी में सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने कटनी के प्रभारी कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन (सिंचाई) विभाग को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते उनके शासकीय आवास से पकड़ा है। वे एरियर भुगतान के बदले प्रभारी यंत्री रिश्वत की डिमांड कर रहे थे।

बताया जाता है कि लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर को ग्राम जरवाही, जिला कटनी निवासी कुंवर लाल रजक पिता स्व.जीवनलाल ने लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वह चौकीदार के पद से 2024 में सेवानिवृत हुए था।

वर्ष 2011 से 2017 तक वर्गीकरण की कार्यवाही में न्यायालय जबलपुर के आदेश से 7-8 लाख रूपये एरियर के मिलना थे, किन्तु प्रभारी कार्यपालन यंत्री व्हीए सिद्दीकी एरियर के भुगतान के बदले 50 हजार की मांग कर रहे हैं। जिसकी पहली किस्त के रूप में 20000 रुपए रिश्वत लेने को तैयार है। शिकायत का सत्यापन कराए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को प्रभारी कार्यपालन यंत्री सिद्दीकी को उसके शासकीय आवास के अंदर बैठक से रंगे हाथों रिश्वत की पहली किश्त लेते पकड़ा।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)बी 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में दल प्रभारी नीतू त्रिपाठी, ट्रेप कर्ता निरीक्षक रेखा प्रजापति,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, एवं लोकायुक्त जबलपुर शामिल थे।

Related Articles

Latest News