Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशRPF एंव नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई , हटाए गए अवैध रुप...

RPF एंव नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई , हटाए गए अवैध रुप खड़े ठेले

जबलपुर । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार निरीक्षक जबलपुर राजीव खरब मय स्टाफ एवं वाणिज्य विभाग के साथ नगर निगम से समन्वय कर नगर निगम की अतिक्रमण टीम एवं स्टाफ के द्वारा रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया 01 के बाहर रोड पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलो के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जिसमें नगर निगम के द्वारा उक्त अनाधिकृत ठेलो को परिसर से बाहर किया गया ।

आरपीएफ एवं वाणिज्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर संयुक्त रुप से अनाधिकृत बेंडरों, ऑटो वालों, किन्नरों एवं अनाधिकृत रूप से ट्रेस पास करने वालों के विरुद्व कार्यवाही की गई ।

कार्यवाही के दौरान स्टेशन के बेंडरों के कार्ड चैक किये गये जिसमें 06 बेंडरों के प्रोपर कार्ड नहीं पाये गये जिनके विरुद्व रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई और  02 ऑटो वालों पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा 04 किन्नर के विरुद्व भी रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई एवं 10 व्यक्तियों के द्वारा ट्रेस पास करने वालों के विरुद्व भी रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Latest News