जबलपुर l जनसुरक्षा और स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर शुक्रवार को नेपियर टाउन स्थित विशाल मेगा मार्ट पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ₹1 लाख का अर्थदंड लगाया।
निरीक्षण में सामने आई गंभीर लापरवाही के चलते अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान की मौजूदगी में अग्निशमन, स्वास्थ्य और भवन शाखा की टीम ने निरीक्षण किया, जिसमें कई खतरनाक अनियमितताएं उजागर हुईं:जैसे –
अवरुद्ध इमरजेंसी एग्जिट – आपातकालीन निकास पूरी तरह बंद मिला ,अक्रिय अग्निशमन प्रणाली – फायर उपकरण डिस्चार्ज और अनुपयोगी , शॉर्ट सर्किट का खतरा – बिजली पॉइंट के पास ज्वलनशील सामग्री का अंबार ,नियम विरुद्ध निर्माण – स्वीकृत नक्शे के विपरीत उपयोग, पार्किंग व्यवस्था नदारद , गंदगी और कचरा प्रबंधन की कमी – डस्टबिन का अभाव और परिसर में भारी गंदगी ।
15-day ultimatum
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई सिर्फ चेतावनी है। 15 दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी अन्यथा प्रतिष्ठान को सील कर दिया जाएगा । जनसुरक्षा से समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं!











