Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशश्रमिक के साथ मारपीट कर हत्या, विजय नगर में घटना से सनसनी

श्रमिक के साथ मारपीट कर हत्या, विजय नगर में घटना से सनसनी

जबलपुर। एमपी के विजय नगर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने श्रमिक को सड़क किनारे मृत हालत में पाया। घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। श्रमिक लटोरी गौड़ की मौत अज्ञात तत्वों द्वारा मारपीट किए जाने से हुई है।

पुलिस के अनुसार गोसलपुर निवासी लटोरी उर्फ जगदीश गौंड़ शहर आकर मजदूरी करता रहा। लटोरी जिस क्षेत्र में काम करता वहीं पर किसी स्थान पर सो जाता था। लटोरी देर रात काम से फु रसत होकर विजय नगर क्षेत्र में ही रुक गया, जहां पर अज्ञात तत्वों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट से घायल लटोरी सड़क किनारे पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लटोरी को उठाकर मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद लटोरी उर्फ जगदीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज लिए जा रहे है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

Related Articles

Latest News