जबलपुर/सिवनी। एमपी के छिंदवाड़ा से बिना नम्बर की लग्जरी कार में लाखों रुपए की शराब लेकर जबलपुर के लिए निकले तस्करों को सिवनी पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस ने कार की तलाशी लेते हुए करीब चार लाख रुपए की शराब बरामद कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छिंदवाड़ा से बिना नम्बर की बलेनो कार में करीब चार लाख रुपए की शराब लोड कर तस्कर जबलपुर के लिए रवाना हुआ।
इस बात की खबर मिलते ही सिवनी पुलिस ने द गे्रड रॉयल होटल के सामने चेकिंग लगा दी। जैसे ही कार आई तो पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोककर चालक को पकड़कर तलाश ली तो कार से शराब की पेटियां व थैलियां मिली।
पुलिस ने उक्त शराब जब्त कर चालक से पूछताछ शुरु कर दी है कि उक्त शराब जबलपुर व सिवनी में किसे सप्लाई करने जा रहा था।











