Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के खातों में ट्रांसफर की 5005 करोड़ रुपये...

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के खातों में ट्रांसफर की 5005 करोड़ रुपये की राशि, अब तक खरीदी गई 36 लाख मीट्रिक टन धान

मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 5 लाख 61 हजार 627 किसानों से 36 लाख 50 हजार 736 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1393 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। धान का उपार्जन 23 जनवरी 2025 तक किया जायेगा।

धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में अभी तक 5005 करोड़ 21 लाख रूपये की राशि अंतरित कर दी गई है।

प्रदेश के बालाघाट में 4 लाख 79 हजार 736, सतना 3 लाख 65 हजार 232, कटनी 3 लाख 59 हजार 282, रीवा 3 लाख 16 हजार 182, जबलपुर 3 लाख 9 हजार 800, सिवनी 2 लाख 46 हजार 195, मण्डला 1 लाख 74 हजार 498, शहडोल 1 लाख 67 हजार 130, मैहर 1 लाख 44 हजार 414, नर्मदापुरम् 1 लाख 37 हजार 855, सिंगरौली 1 लाख 24 हजार 349, पन्ना 1 लाख 23 हजार 164, उमरिया 1 लाख 9 हजार 840, सीधी 1 लाख 4 हजार 139, अनूपपुर 83 हजार 107, मऊगंज 83 हजार 73, दमोह 72 हजार 128, नरसिंहपुर 66 हजार 952, डिंडोरी 53 हजार 393, रायसेन 36 हजार 617, बैतूल 36 हजार 59, सीहोर 29 हजार 809, सागर 14 हजार 192, छिन्दवाड़ा 9 हजार 581, भिंड 1325, विदिशा 1040, हरदा 960, शिवपुरी 542, मुरैना 68, अलीराजपुर 56 और झाबुआ जिले में 18 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Related Articles

Latest News