Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, 10...

मध्य प्रदेश का मौसम: आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, 10 जून को आएगा मानसून

MP Weather: मध्य प्रदेश में आज 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 8 और 9 जून तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 10 जून से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई हैं, अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा हुआ है। 10 जून तक मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण अभी प्रदेश में आंधी-बारिश का मौसम है। 9 जून तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। 10 जून से मौसम में बदलाव होगा। ग्वालियर-चंबल के जिलों में लू चल सकती है।

आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज शनिवार 7 जून को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में गरज-चमक के साथ बारिश होने अलर्ट जारी किया है।

8 जून के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार 8 जून को बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खरगोन, धार, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर में गरज-चमक और बारिश हो सकती है।

9-10 जून के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि सोमवार 9 जून को खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश हो सकती है। वहीं मंगलवार 10 जून को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। साथ ही कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।

Related Articles

Latest News