Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में 10 हजार के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

जबलपुर में 10 हजार के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को शहर में पिछले 24 घण्टे के दौरान कोरोना संक्रमण के 176 नये मरीज सामने आये हैं।

आज सामने आए नए मामलों को मिलाकर शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9855 पर पहुँच गई है।

हालांकि राहत की बात है कि शहर में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने पर 201 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 8388 हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हुई है। जबलपुर में कोरोना संक्रमण से अभी तक 149 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1318 हो गये हैं।

Related Articles

Latest News