Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में फिर मिले 200 के करीब कोरोना संक्रमित, लगातार बढ़ रहा...

जबलपुर में फिर मिले 200 के करीब कोरोना संक्रमित, लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शहर में पिछले चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना संक्रमण के 197 नये मरीज सामने आये हैं। जिसके बाद शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 9295 पर पहुंच गया है।

वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार को 205 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 7752 हो गई है।

शहर में बीते चौबीस घण्टे के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई है। शहर में कोरोना से अभी तक 142 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। जबलपुर में फिलहाल कोरोना के एक्टिव केस 1401 हो गये हैं।

Related Articles

Latest News