Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशव्हाट्सएप पर जुड़िये जबलपुर कलेक्टर से, दीजिये सुझाव या बताइये समस्या

व्हाट्सएप पर जुड़िये जबलपुर कलेक्टर से, दीजिये सुझाव या बताइये समस्या

जबलपुर के नागरिक अब सीधे व्हाट्सएप पर जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा से जुड़कर अपनी समस्या बता सकते हैं। उनकी शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

जानकारी के अनुसार जबलपुर कलेक्टर को किसी भी तरह का फीडबैक देने के लिए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने एक व्हाट्सएप नंबर 7587970500 जारी किया है।

इस व्हाट्सएप नंबर पर आप अपनी समस्या अथवा सुझाव सीधे कलेक्टर को प्रेषित कर सकते हैं। इस व्हाट्सएप नंबर का नाम केयर बाय कलेक्टर रखा गया है।

Related Articles

Latest News