Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमहाकालेश्वर मंदिर तिरंगे के रंगो से सराबोर , मोहन यादव करेंगे झंडा...

महाकालेश्वर मंदिर तिरंगे के रंगो से सराबोर , मोहन यादव करेंगे झंडा वंदन शिप्रा तट पर

उज्जैन। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. मंदिर परिसर को तिरंगे से भव्य रूप से सजाया गया.
भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों से किया गया. मस्तक पर भी तीन रंगों का आकर्षक टीका लगाया गया, जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया.
इस अद्भुत श्रृंगार के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.
गणतंत्र दिवस पर उज्जैन से अशोकनगर तक मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा, शिप्रा तट पर करेंगे झंडा वंदन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जैन और अशोकनगर दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 8:55 बजे उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंचेंगे और शिप्रा तट पर झंडा वंदन करेंगे.
इसके बाद वे गणतंत्र दिवस समारोह और सुबह 11:50 बजे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 12:30 बजे उज्जैन से मढ़ी महिदपुर होते हुए अशोकनगर रवाना होंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे.
दोपहर 2:25 बजे वे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे.
भोपाल में गणतंत्र दिवस का महापर्व 1300 जवान, बाज-डॉग्स और ऊंटों के साथ होगी अब तक की सबसे लंबी परेड

भोपाल में गणतंत्र दिवस 2026 पर देश की सबसे लंबी परेड आयोजित की जाएगी. लाल परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे मुख्य समारोह होगा, जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि रहेंगे. 23 प्लाटून, 1300 जवान, डॉग स्क्वॉड और 22 विभागों की झांकियां परेड की शोभा बढ़ाएंगी.

10 साल बाद एनएसएस की वापसी और पहली बार सेना के बाज-डॉग्स की परेड इस आयोजन को खास बनाएगी. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भोपाल में गणतंत्र दिवस का जश्न ऐतिहासिक बनने जा रहा है.

Related Articles

Latest News