मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने भोपाल, जबलपुर सहित 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं फिलहाल कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की बूंदाबादी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को एमपी की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में जमकर बारिश हुई।
अशोकनगर के मुंगावली में 4 घंटे मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। कई घरों में चार फीट तक पानी भर गया। वहीं गलियों में भी पानी का तेज बहाव देखा गया। इससे पहले गुरुवार को अशोकनगर, विदिशा, शिवपुरी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात रहे।
इस बीच मौसम विभाग ने भोपाल, जबलपुर सहित 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
समाचार सोर्स- शब्द









