ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के बिरला नगर रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रैक पर हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, स्टेशन पर आ रही एक ट्रेन से एक साथ 3 सांड टकरा गए, जिससे रेलगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त होकर फेल हो गया। वही तीनों सांड की मौत हो गई. इस घटना से यात्रियों को लगभग तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक, ताज एक्सप्रेस से तीन सांड टकरा गए। सांड के टकराने से ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन फेल हो गया। बताया जा रहा है इंजन के सेंड पाइप और अन्य उपकरण खराब हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
1 घंटा परेशान हुए यात्री
रेलवे कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद दूसरा लोको लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। गनीमत रही कि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन, इस दौरान यात्रियों को करीब 45 मिनट तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटना के चलते डाउन लाइन पर यातायात प्रभावित रहा.











