Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP: खजुराहो में भोजन के बाद 4 कर्मचारियों की मौत, 5 की...

MP: खजुराहो में भोजन के बाद 4 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत गंभीर

खजुराहो. मध्य प्रदेश के खजुराहो में रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद 9 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगों का ग्वालियर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, गौतम रिसॉर्ट में कर्मचारियों ने सोमवार शाम करीब 5 बजे रोज की तरह भोजन किया था, जिसमें आलू-गोभी की सब्जी शामिल थी। भोजन के कुछ ही मिनट बाद हार्दिक सोनी (20), प्रागीलाल कुशवाहा (54), गोलू अग्निहोत्री (25), बिहारी लाल पटेल (60), रामस्वरूप कुशवाहा (47), रवि कौदर (19), दयाराम कुशवाहा (65), रोशनी रजक (30) और गिरजा रजक (35) की तबीयत बिगडऩे लगी। उन्हें उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसे लक्षण महसूस हुए। ये सभी खजुराहो और आसपास के गांवों के निवासी हैं।

फूड पॉइजनिंग के लक्षण

जिला अस्पताल के डॉ. रोशन द्विवेदी ने बताया कि सभी मरीजों को फूड पॉइजनिंग के लक्षणों के साथ लाया गया था। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन देर रात उनकी हालत खराब होने लगी। इसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने सभी 9 कर्मचारियों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ग्वालियर में उपचार के दौरान 4 की मौत

गिरजा रजक (35), रोशनी रजक (35), हार्दिक सोनी (20), रामस्वरूप कुशवाहा (47), रवि (19) और गोलू अग्निहोत्री (25) को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इनमें से रामस्वरूप कुशवाहा, गिरजा रजक और अन्य दो को ग्वालियर रेफर कर दिया। चारों का न्यू जेएएच के पॉइजन वार्ड में इलाज चल रहा था। इसी दौरान चारों ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Latest News