Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather: मध्‍य प्रदेश में आज 21 जिलो में लू चलने का...

MP Weather: मध्‍य प्रदेश में आज 21 जिलो में लू चलने का अलर्ट, अगले तीन दिन में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। प्रदेश के रतलाम जिले में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। आज गुरुवार को 21 जिलो में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य में अगले दो से तीन दिन में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे पहले पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभाग में भी ज्यादा गर्मी रहेगी। यहां के जिलों में लू का अलर्ट है। इसके बाद दो दिन पूर्वी और दक्षिणी हिस्से के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

इससे पहले गुरुवार को 21 जिलों में हीट वेव यानी, लू चलेगी। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, उमरिया, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले शामिल हैं। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत अन्य जिलों में गर्मी का असर तेज रहेगा। यहां पारा 42 डिग्री के पार ही पहुंच सकता है।

प्रदेश में बुधवार को भी तेज गर्मी रही। मालवा-निमाड़ के जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रही। इससे रतलाम शहर में तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, नर्मदापुरम, खजुराहो-मंडला में 43.2 डिग्री, सिवनी में 42.6 डिग्री, नरसिंहपुर में 42.4 डिग्री, टीकमगढ़-शिवपुरी में 42.2 डिग्री, नौगांव, रीवा-मलाजखंड में 42 डिग्री दर्ज किया गया। खरगोन, दमोह, धार, उमरिया, सागर, सतना, सीधी, गुना, बैतूल, शाजापुर, रायसेन, खंडवा और छिंदवाड़ा में तापमान 41 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 41.7 डिग्री रहा। ग्वालियर-उज्जैन में 41.2 डिग्री, इंदौर में 41 डिग्री और भोपाल में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कई शहरों में लू का असर भी देखा गया।

Related Articles

Latest News