Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशनरसिंहपुर : नर्मदा नदी पर जबलपुर के सेंट्रल जेल कालोनी निवासी किशोर...

नरसिंहपुर : नर्मदा नदी पर जबलपुर के सेंट्रल जेल कालोनी निवासी किशोर डूबा, सर्च ऑपरेशन जारी

नरसिंहपुर. एमपी नरसिंहपुर जिले में महाशिवरात्रि पर्व के दौरान नर्मदा नदी में स्नान करते समय जबलपुर के सेंट्रस जेल कालोनी निवासी एक किशोर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह घटना रविवार 15 फरवरी को हुई।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

डूबे हुए किशोर की पहचान ओम राजोरिया (16 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जबलपुर की केंद्रीय जेल कॉलोनी का निवासी है और अपने पिता टीकाराम राजोरिया के साथ नर्मदा स्नान के लिए आया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे जल में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।

ठेमी थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा ने बताया कि बालक के रिश्तेदार थाना क्षेत्र के ग्राम बडग़ांव में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई।

एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा नदी में सघन तलाश अभियान चलाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट पर स्नान के लिए पहुंचे थे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Latest News