Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशनिहंग सिखों ने लखनादौन के टोल पर कर्मियों को तलवार-डंडों से पीटा,...

निहंग सिखों ने लखनादौन के टोल पर कर्मियों को तलवार-डंडों से पीटा, हंगामा, बिना टोल चुकाए निकलने पर संघर्ष

सिवनी. एमपी के सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर स्थित मड़ई टोल प्लाजा पर शुक्रवार 20 मार्च की रात को निहंग सिखों ने टोल कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

यह घटना दोपहर में हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज देर रात सामने आया। जानकारी के अनुसार, तीन वाहनों में सवार लोग बिना टोल चुकाए बूम बैरियर तोड़कर निकलने की कोशिश कर रहे थे। टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोका, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।

मोबाइल फोन छीनकर सिवनी की ओर भाग गए

टोल कर्मचारियों के मुताबिक, सिखों ने शिफ्ट इंचार्ज मुनेश सिंह बघेल पर हमला कर दिया। उन्होंने तलवार की मूठ, बेसबॉल डंडों, घूंसे और लातों से मारपीट की, जिससे मुनेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के समय टोल प्लाजा पर अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। हमले के बाद आरोपी जाते समय शिफ्ट इंचार्ज का मोबाइल फोन छीनकर सिवनी की ओर भाग गए। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई

मड़ई टोल प्लाजा के मैनेजर अमित कुमार गुप्ता ने लखनादौन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। अमित ने कहा कि ऐसी घटनाओं से कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल बनता है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए।

लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे का कहना है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ लोगों उनसे मारपीट की है। मारपीट करने वाले निहंग सिख नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। ये पंजाब से नांदेड़ जा रहे थे।

Related Articles

Latest News