जबलपुर । शहर के सर्वांगीण विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने राजस्व वसूली अभियान को तेज़ कर दिया है।
महापौर श्री जगत बहादुर सिंह “अन्नू” ने शहर के सभी सम्माननीय नागरिकों एवं करदाताओं से अपील की है कि वे अपने सम्पत्तिकर, जलकर, डोर-टू-डोर शुल्क, किराया, लीज, अनुज्ञप्ति एवं अन्य निगम करों की बकाया राशि समय पर जमा कर शहर विकास में सहभागी बनें।
बेहतर सड़कें | स्वच्छ जल | आधुनिक अधोसंरचना
इन सभी विकास कार्यों के लिए राजस्व की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है।
महापौर ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि:
इस वर्ष वसूली लक्ष्य को पिछले वर्ष की तुलना में 25% तक बढ़ाया जाए ,राजस्व अमला घर-घर संपर्क कर करदाताओं से संवाद स्थापित करे, लक्ष्य से अधिक वसूली करने वाले अमले को पुरस्कृत किया जाएगा ,कम वसूली पर दंडात्मक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी
1 लाख से अधिक बकायादारों पर सख्ती – निगमायुक्त
निगमायुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने निर्देश दिए हैं कि 16 संभागों के 79 वार्डों में चिन्हित ₹1 लाख से अधिक के बकायादारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
बार-बार अनुरोध के बावजूद कर जमा न करने वालों के विरुद्ध कुर्की अभियान चलाया जाएगा
नाम सार्वजनिक कर दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित भी किए जाएंगे
औद्योगिक एवं शासकीय संस्थानों से भी वसूली – अपर आयुक्त अपर आयुक्त श्री अरविन्द शाह ने निर्देश दिए हैं कि रिछाई औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों, नया बाजार क्षेत्र, तथा रेलवे, बी.एस.एन.एल., विद्युत मंडल, आई.टी. पार्क एवं अन्य शासकीय कार्यालयों से भी बकाया करों की वसूली सुनिश्चित की जाए।











