जबलपुर। पमरे के जबलपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में डीआरएम कमल कुमार तलरेजा द्वारा सेवा संकल्प प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर रेलवे की ट्रेन पंक्चुअलिटी, रेल यात्रियों को अधिकाधिक सेवा प्रदान करने, तथा यात्री मेडिकल सेवाओं में उन्नयन को लेकर महत्वपूर्ण संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प प्रस्ताव पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा यह निर्णय लिया गया कि यात्री सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जाएगा, यात्री मेडिकल सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा,
हॉलीडे एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों की पंक्चुअलिटी बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं समन्वय किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय सहित सभी विभागों के विभागीय/शाखा अधिकारीगण उपस्थित रहे।











