गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में मंत्रालय में प्रमोशन में आरक्षण संबंधी मंत्री-समूह की बैठक हुई। मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि शासन की ओर से तैयार किये गये ड्रॉफ्ट का सभी पक्ष भली-भाँति अवलोकन कर लें। मंत्री-समूह ने निर्णय लिया कि भली-भाँति अवलोकन के बाद जल्द ही पुन: परिणाम मूलक बैठक आयोजित होगी।
मंत्री-समूह की बैठक में जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, सामान्य प्रशासन और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार, एसीएस जीएडी विनोद कुमार और अजाक्स एवं सपाक्स के पदाधिकारी मौजूद थे।















![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)