Homeमध्य प्रदेशSSTPP के पावर हाउस ने कायम किया एक दिन में ड्राई ऐश...

SSTPP के पावर हाउस ने कायम किया एक दिन में ड्राई ऐश निष्पादन का नया कीर्तिमान

मध्‍य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोंगलिया, खंडवा के 660-660 मेगावाट क्षमता के पावर हाउस नंबर-2 ने गत दिवस कुल 140 बल्कर ट्रक ड्राई ऐश विभिन्न उपयोग के निजी कंपनियों को भेजकर ड्राई ऐश निष्पादन का नया रिकार्ड कायम किया।

यह पावर हाउस नंबर-2 की स्थापना के बाद ड्राई ऐश निष्पादन का सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड है। उल्लेखनीय है कि पावर हाउस नंबर-2 की प्रथम यूनिट 18 नवम्बर 2018 को व द्वितीय यूनिट की कमीशनिंग 28 मार्च 2019 को हुई थी। पूर्व में भी पावर हाउस नंबर-2 द्वारा  27 दिसंबर 2023 को अधिकतम 126 बल्कर ट्रक द्वारा ड्राई ऐश का निष्पादन किया गया था।

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में पूर्व में ड्राई ऐश के निष्पादन में कई तकनीकी समस्या आ रही थी। इस समस्या का ताप विद्युत परियोजना के अभ‍ियंताओं द्वारा अपनी सूझबूझ व तकनीकी कौशल से निराकरण कर नया कीर्तिमान रचा गया।

इससे पूर्व श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना परियोजना के 600-600 मेगावाट क्षमता के पावर हाउस नंबर-1 ने इस वर्ष 30 मार्च को अधिकतम 230 बल्कर ट्रक द्वारा ड्राई ऐश के निष्पादन का कीर्तिमान बनाया था।

Related Articles

Latest News