दमोह। एमपी के दमोह स्थित ओजस्वनी स्कूल के छात्र ऋषि अहिरवार द्वारा प्रश्र का उत्तर न बताने पर 6 नाबालिगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। दसवीं बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन हिन्दी का पेपर देकर ऋषि जैसे ही परीक्षा केन्द्र के बाहर आया तो उसपर हमला किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इमलाई निवासी ऋ षि अहिरवार उम्र 16 वर्ष का परीक्षा केंद्र ओजस्विनी स्कूल में था। बीते दिन वह हिंदी का आखिरी पेपर देकर बाहर निकला ही था कि पहले से घात लगाए 6 छात्रों ने उसे घेर लिया। ऋषि कुछ समझ पाता इससे पहले आरोपियों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए, हमले में ऋषि की दाईं जांघ की नस कट गई। हमला होते देख परीक्षा देकर निकले छात्रों में चीख पुकार मच गई।
शोर सुनकर टीचर सहित अन्य लोग आ गए, जिन्होने खून से लथपथ ऋषि को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ऋषि की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर है कि आरोपी छात्र परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर बताने का दबाव बना रहे थे। ऋषि द्वारा मना करने पर 27 फरवरी व 2 मार्च को भी विवाद हुआ था। आरोपियों ने अंतिम पेपर के दिन देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने छहों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
घटना की खबर मिलते ही ऋषि के परिजन व रिश्तेदार पहुंच गए, जिन्होने बेटे को इस हालत में देखा तो फूट-फूट कर रोए। पुलिस को पूछताछ में डाक्टरों ने बताया कि छात्र पहले से ही गंभीर एनीमिया (खून की कमी) से पीडि़त था। नस कटने से ज्यादा खून बह गया। एक यूनिट खून चढ़ाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।











