Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशशासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय जबलपुर में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन 11 फरवरी...

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय जबलपुर में स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का आयोजन 11 फरवरी को

गौरीघाट स्थित शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय जबलपुर में मंगलवार 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र के दिन आयोजित इस कार्यक्रम में 16 वर्ष की आयु तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु पिलाया जाएगा।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एस एल अहिरवाल के मुताबिक स्वर्ण बिंदु का निर्माण स्वर्ण भस्म, गौ घृत एवं शहद के मिश्रण से किया जाता है, जिसकी प्रत्येक बूंद में 1.6 ग्राम स्वर्ण भस्म होता है। चिकित्सकों द्वारा यह स्वर्ण बिंदु बच्चों का परीक्षण कर उन्हें आयु के अनुसार अलग-अलग मात्रा में पिलाया जाता है।

स्वर्ण बिंदु बच्चों के वर्ण को निखारता है तथा हाइट, हेल्थ एवं पाचन क्रिया को सुधारता है। साथ ही कमजोर याददाश्त एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बच्चों के लिए भी स्वर्ण बिंदु लाभदायक होता है। डॉ अहिरवाल ने स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील सभी आमजनों से की है।

Related Articles

Latest News