Friday, April 17, 2026
Homeमध्य प्रदेशललपुर में 5 डम्पर अवैध रेत को किया गया जमींदोज

ललपुर में 5 डम्पर अवैध रेत को किया गया जमींदोज

राजस्‍व और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज गोरखपुर अनुभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम ललपुर में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की। स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी गोरखपुर श्री अनुराग सिंह के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई।

मौके पर पहुँची खनिज विभाग और पुलिस बल की टीम ने ग्राम ललपुर में अवैध रूप से संग्रहित कर रखी गई भारी मात्रा में रेत को अपने कब्जे में ले लिया। प्रशासनिक आकलन के अनुसार यह जखीरा लगभग 5 डम्पर रेत का था, जिसे माफियाओं द्वारा अवैध विक्रय के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था।

कार्यवाही के दौरान अधिकारियों ने जब्त की गई पूरी रेत को मौके पर ही मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया, ताकि इसका दोबारा व्यावसायिक उपयोग न किया जा सके। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि अवैध उत्खनन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Latest News