Homeमध्य प्रदेशट्रेन से टकराए युवक का टुकड़े टुकड़े हुआ शरीर, रेलवे ट्रेक पर...

ट्रेन से टकराए युवक का टुकड़े टुकड़े हुआ शरीर, रेलवे ट्रेक पर मिली लाश..!

एमपी के दमोह में सागर नाका चौकी स्थित खेजरा रेलवे ट्रेक पर देर रात अमन जाटव नामक युवक की क्षत विक्षत हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने देखा कि युवक का शरीर टुकड़ों में फैला है, जिसे देख यह आशंका व्यक्त की गई है कि युवक की ट्रेन से टकराने के कारण मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार पथरिया फाटक निवासी अमन जाटव उम्र 25 वर्ष बीती देर रात रेलवे ट्रेक पर टे्रन से टकरा गया, जिससे उसका शरीर टुकड़े टुकड़े हो गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, ेदेखा कि अमन की लाश क्षत विक्षत हालत में पड़ी है।

पुलिस ने परिजनों को खबर देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंंचा दिया। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि अमन जाटव यहां कैसे पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि अमन कब निकला था और क्या करता था।

Related Articles

Latest News