मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं जबलपुर शाखा के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने प्रदेश के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को विधानसभा निर्वाचन 2023 के चुनाव कार्य में लगे समस्त मतदल के अधिकारियों को द्वारा डाक मतपत्र का उपयोग करने एवं चुनाव में अति सराहनीय कार्य किए जाने पर धन्यवाद दिया है।
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा की गई अपील परअधिकांश अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा अपने डाकमत पत्र का उपयोग किया गया है, समस्त अधिकारी, कर्मचारी प्रशंसा के पात्र है, साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी व जबलपुर कलेक्टर सौरभ के. सुमन को जिले की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं तथा निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण मतदान हेतु हार्दिक बधाई प्रेषित की है। इससे पहले पूर्व माध्यमिक शाला बेलवाग में मतदान दल को मतदान केंद्र में पहुंचने पर (पिंक मदतदान केंद्र होने के कारण) बीएलओ द्वारा स्वागत किया गया।
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर शाखा जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, विश्वदीप पटेरिया, बीरेंद्र तिवारी, राजेंद्र तेकाम, आशुतोष तिवारी, मनीष लोहिया, रजनीस पांडे, मंसूर बेग, नरेंद्र सैन, अभिषेक मिश्रा, हर्ष मनोज, योगेंद्र मिश्रा, मनोज राय, विनय नामदेव, सतीश उपाध्याय, ब्रजेश मिश्रा, इंद्रप्रताप, अर्जुन सोमवंशी, अजय दुबे ने जिला निर्वाचन अधिकारी से आगामी चुनाव में समस्त दल के कर्मचारियों को परिचय पत्र, समय पर नाश्ता, भोजन देने, आवागमन के रास्ते में जाम ना लगने के निर्देश संबंधित विभाग को जारी करने की मांग की है।














![लग्जरी कारों के शौकीन हो जाएं तैयार, इस महीने लॉन्च होंगी 4 जबरदस्त गाड़ियां Mercedes-Benz GLC Electric]](https://lokraag.com/wp-content/uploads/2026/11/Mercedes-Benz-GLC-Electric-100x70.jpg)
