Homeमध्य प्रदेशकर्मचारी ही लेकर भागा सराफा कारोबारी का -सोना-नगदी लाखों रुपए

कर्मचारी ही लेकर भागा सराफा कारोबारी का -सोना-नगदी लाखों रुपए

जबलपुर। पाटन क्षेत्र में कर्मचारी ने ही अपने सराफा कारोबारी मालिक को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। कर्मचारी सुमित अपने मालिक अमित उर्फ गोलू के बैग से 1.80 लाख रुपए नगद व सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर फ रार हो गया।

बताया गया है कि सराफा कारोबारी अपने कर्मचारी सुमित यादव को साथ लेकर कारोबार के सिलसिले में शहर आया था। उसके बैग में एक लाख 80 हजार रुपए नगद, सोने, चांदी के जेवर रखे थे।

जब वह घर आया तो देखा कि बैग से नगदी व जेवर गायब है। सराफा कारोबारी ने कर्मचारी सुमित से पूछताछ की तो वह इंकार कर टालमटोल करने लगा। इसके बाद गया तो लौटकर नहीं आया।

कारोबारी ने संदेह होने पर पाटन थाना में शिकायत की,जिसपर पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है

Related Articles

Latest News