Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशफील्ड पर उतर कर बिजली कंपनी के एमडी ने परखी नए कार्यों...

फील्ड पर उतर कर बिजली कंपनी के एमडी ने परखी नए कार्यों की प्रगति

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बड़वाह संभाग के अंतर्गत RDSS योजना में निर्माणाधीन 33/11 केवी चित्रमोद ग्रिड का निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति को परखा।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक के द्वारा अधिकारियों को समयावधि में कार्य पूर्ण कर ग्रिड चार्ज करने के लिए निर्देशित किया गया।

अनूप कुमार सिंह ने 33 केवी लाइन के कार्य में आ रही बाधा की स्थिति देखी और समाधान के निर्देश दिए।

इस दौरान बड़वाह कार्यपालन यंत्री अलिंद देशपांडे, सहायक यंत्री दिनेश सिसोदिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Latest News