Homeमध्य प्रदेशसिहोरा को जिला बनाने के आंदोलन ने पकड़ा जोर, भारी फोर्स रहा...

सिहोरा को जिला बनाने के आंदोलन ने पकड़ा जोर, भारी फोर्स रहा तैनात

जबलपुर। पिछले कई सालों सेसिहोरा को जिला बनाए जाने की मांग अब आरपार के मोड़ पर पहुंच चुकी है. सरकार द्वारा घोषणा के बावजूद जिला नहीं बनाये जाने पर शहरवासियों में आक्रोश फैलता जा रहा है.

इसी क्रम में आंदोलनकारियों ने आज रविवार को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था. किंतु भारी सुरक्षा बल की तैनाती के चलते ट्रेन नहीं रोकी जा सकी.

मौके पर पहुंची जीआरपी, आरपीएफ, जिला बल

रेल रोको आंदोलन की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से सिहोरा रेलवे स्टेशन पर मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास मार्ग और रेलवे ट्रैक पर विशेष निगरानी रखी गई।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते प्रदर्शनकारी किसी भी तरह की अव्यवस्था पैदा नहीं कर सके। जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि सिहोरा स्टेशन पर पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेल यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते रेल रोको आंदोलन पूरी तरह बेअसर साबित हुआ।

Related Articles

Latest News