जबलपुर -संत और शास्त्र कहते हैं कि माता पिता के सत्कर्मों से लौकिक सुख मिलता है। भक्ति और जीवन में गुरु कृपा से उत्तरोत्तर वृद्धि होती है। गुरु कृपा से ही सांसारिक जीवन में आने वाली व्याधियों को दूर करने का आत्मिक बल आता है।
सेवा के प्रकल्पों को निरंतर जारी रखने के लिए आप अपने बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्हें भी सेवा करने के लिए उत्साहित करना चाहिए।
लौकिक नेत्रों को संत महात्माओं के मार्गदर्शन और आध्यात्मिक ज्ञान से भौतिक नेत्रों को चिकित्सकीय उपचार से स्वस्थ करने का कार्य परम पूज्य स्वामी रामचंद्र दास शास्त्री के आशीर्वाद से नरसिंह मंदिर गीता धाम परिवार में निरंतर 22 वर्ष से 22 फरवरी को नेत्र शिविर में होता है।
डॉ पवन स्थापक अनवरत देवजी नेत्रालय तिलवारा घाट में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण करते हैं,उक्त उद्गार श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज,
महामंडलेश्वर स्वामी राधे चैतन्य, स्वामी हनुमान दास, आचार्य श्री वासुदेव शास्त्री सहित वक्ताओं ने नरसिंह मंदिर में स्वामी रामचंद्र दास शास्त्री के पावन जन्मोत्सव पर विगत 22 वर्षों से अमेरिका निवासी ठाकुर हरकेश सिंह के सहयोग से आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में कहे।
जबलपुर संस्कारधानी में सनातन संस्कृति और सर्वांगीण विकास कार्यों के लिए श्री सनातन धर्म महासभा जबलपुर नरसिंह मंदिर गीता धाम परिवार की ओर से लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी को संतों के सानिध्य में शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नेत्र चिकित्सा शिविर में 515 रोगियों की निःशुल्क चिकित्सा जांचें कर 155 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
नेत्र चिकित्सा शिविर में मंत्री श्री राकेश सिंह, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू भैया, डा पवन स्थापक, हरकेश सिंह ठाकुर, श्याम साहनी,श्रीमति नीना सिंह ठाकुर, पूनम ठाकुर, (अमेरिका) श्रीमती कमलजीत परमार, हैप्पी परमजीत परमार, गुरदीप सिंह परमार,डॉ पवन अनुपमा स्थापक, सुनीता चावला, मीरा दुबे, अंजू भार्गव,
गिरिराज चाचा ,डॉ दीपक बहरानी, डॉ डी के डांग, हैप्पी परमार, गुलशन मखीजा, शरद काबरा, प्रवेश खेड़ा, डॉ संदीप मिश्रा, विध्येश भापकर, राजेन्द्र यादव, मनोज नारंग, जगदीश साहू, लोकराम कोरी,इन्दु राजेन्द्र प्यासी, सुधा यादव,शिवनारायण शर्मा,कृष्णा यादव, सत्येन्द्र ज्योतिषी, के के बस्सी , जीवन कपिल, मुन्ना पांडे, विष्णु पटेल,
सहेली गुप्र, जायंट्स क्लब, भक्त परिवार नरसिंह मंदिर गीता धाम परिसर में मंच संचालन प्रवेश खेड़ा,लकी भाटिया ने और आभार ज्ञापन दीपक असरानी ने किया











